विकास नंद/ सर्वव्यापी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत 74 संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ते हुए अब कौशल परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 28 नवम्बर 2025 तक रजिस्ट्री, डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी—जिसमें तिथि, समय और परीक्षा केंद्र शामिल हैं—जिले की आधिकारिक वेबसाइट एवं कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध कराई गई है।अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट का अवलोकन करते रहें और निर्धारित तिथि पर परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करें।