कलेक्टर कार्यालय परिसर में हंगामा व नारेबाजी का आरोप, अज्ञात तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा और नारेबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना मुंगेली में एक लिखित ज्ञापन सौंपकर संबंधित तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 12:15 बजे से 1:00 बजे के बीच कलेक्टर कार्यालय, कम्पोजिट बिल्डिंग मुंगेली के परिसर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के भीड़ इकट्ठा कर हंगामा और नारेबाजी की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उक्त व्यक्तियों ने कलेक्टर कक्ष के बाहर धरना-प्रदर्शन की स्थिति निर्मित कर दी, जिससे वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को असहजता का सामना करना पड़ा।ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कलेक्टर कार्यालय एक सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थान है, जहां आम नागरिकों का लगातार आवागमन बना रहता है। ऐसे में इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल शासकीय कार्य प्रभावित हुआ, बल्कि कानून व्यवस्था भी बाधित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया गया है कि यह पूरा घटनाक्रम पूर्व नियोजित प्रतीत होता है और इसकी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरों में भी कैद होने की संभावना जताई गई है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ एकत्र कर अनावश्यक नारेबाजी करते हुए कलेक्टर परिसर के मुख्य द्वार पर जमावड़ा लगाया गया, जिससे कार्यालयीन कार्य बाधित हुआ और आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रार्थियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अज्ञात तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख प्रार्थियों के नाम एवं पद इस प्रकार हैं—आलोक तिवारी — गन मैनप्रमोद ध्रुव — वाहन चालककुरेंद्र सिंह ठाकुर — नगर सैनिकसंतोष कुमार राजपूत — नगर सैनिकममता दिवाकर — नगर सैनिक (महिला)नीरस ध्रुव — नगर सैनिक (महिला)गिरीश भारद्वाज — स्टेनो टू कलेक्टररामप्रसाद कोसले — भृत्यमनीष जायसवाल — भृत्यपुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!