गौ सेवा का सराहनीय प्रयास: बेजुबान पशुओं के लिए रखे गये 100 कोटना- सत्यम।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

नवागढ़ नगर में भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए गौ सेवकों द्वारा एक सराहनीय और मानवीय पहल की गई है। नगर के विभिन्न मोहल्लों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 100 नग “कोटना” (जल पात्र) रखने का निर्णय लिया गया है, जिससे खुले में घूमने वाले गौवंश एवं अन्य बेजुबान पशुओं को पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो सके।सत्यम ताम्रकार ने बताया कि इस पुनीत कार्य का शुभारंभ विधिवत फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में नगर के व्यापारी वर्ग ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी सदस्यों ने अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया। व्यापारियों और समाजसेवियों के इस संयुक्त प्रयास ने इस अभियान को और अधिक सशक्त बना दिया।गौ सेवकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण पशुओं को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। कई बार जल के अभाव में पशुओं की स्थिति गंभीर हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है, ताकि नगर में कहीं भी पशुओं को प्यासा न रहना पड़े।उन्होंने यह भी बताया कि इन कोटनाओं को इस प्रकार स्थानों पर रखा जाएगा जहां पशुओं का अधिक आवागमन रहता है, जैसे बाजार क्षेत्र, मुख्य मार्ग, मंदिरों के आसपास और रिहायशी इलाकों के बाहर। साथ ही, नगरवासियों से अपील की गई है कि वे भी इस सेवा कार्य में भागीदारी निभाते हुए नियमित रूप से इन कोटनाओं में स्वच्छ पानी भरते रहें।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक एकता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कई लोगों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।समाज सेवक रिंकू चौहान ने बताया कि पशुओं की सेवा करना आज भी ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।विशेषज्ञों का कहना है कि पशुओं की सही देखभाल से उनकी सेहत बेहतर रहती है और दूध उत्पादन में वृद्धि होती है।गर्मी के मौसम में पशुओं को छाया, स्वच्छ पानी और पौष्टिक आहार देना बेहद जरूरी है।पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर पशुओं की जांच कराते रहें।पशुओं की सेवा से न केवल आय बढ़ती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी भी विकसित होती है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में सत्यम ताम्रकार, समाज सेवक मिंटू बिसेन, देवदास चतुर्वेदी, कलर समाज के अध्यक वीरेंद्र जायसवाल, दिलीप जायसवाल गुरु जी , साधु सिन्हा, लक्ष्मी चंद जैन,अर्जुन रजक दिव्यम शुक्ला गुरु जी , समाज सेवक रिंकू चौहान ,ब रमेश यादव,वासुदेव यादव ,सागर यादव,शिवम यादव, रितेश साहू ,नागेश यादव ,अज्जू यादव,देवा साहू ,सुखाराम देवांगन,प्रदीप ,यादव प्रमोद यादव , रमेश यादव, सोम यादव पंकज यादवआशीष कोसले ,पवन खरे ,आकाश रजक, सागर यादव, नितिन यादव ,भोला साहू ,दीपक यादव , गौतम यादव , श्याम प्रेमी निधि ठाकुर, नूतन सिन्हा, पिंकी सिन्हा , अचल राजपूत , रीना ठाकुर , रिया यादव , भूमि शर्मा ,अंजली राजपुत, एवम गौ सेवक, व्यापारी, समाजसेवी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा और पशु सेवा के क्षेत्र में नवागढ़ नगर को एक आदर्श बनाया जाएगा।यह पहल न केवल पशु प्रेम को दर्शाती है, बल्कि समाज में करुणा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करती है। नवागढ़ की यह कोशिश अन्य नगरों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकती है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में सत्यम ताम्रकार, समाज सेवक मिंटू बिसेन, देवदास चतुर्वेदी, कलर समाज के अध्यक वीरेंद्र जायसवाल, दिलीप जायसवाल गुरु जी , साधु सिन्हा, लक्ष्मी चंद जैन,अर्जुन रजक दिव्यम शुक्ला गुरु जी , समाज सेवक रिंकू चौहान , रमेश यादव,वासुदेव यादव ,सागर यादव,शिवम यादव, रितेश साहू ,नागेश यादव ,अज्जू यादव,देवा साहू ,सुखाराम देवांगन,प्रदीप ,यादव प्रमोद यादव , रमेश यादव, सोम यादव पंकज यादवआशीष कोसले ,पवन खरे ,आकाश रजक, सागर यादव, नितिन यादव ,भोला साहू ,दीपक यादव , गौतम यादव , श्याम प्रेमी निधि ठाकुर, नूतन सिन्हा, पिंकी सिन्हा , अचल राजपूत , रीना ठाकुर , रिया यादव , भूमि शर्मा ,अंजली राजपुत, रीना यादव एवम गौ सेवक, व्यापारी, समाजसेवी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा और पशु सेवा के क्षेत्र में नवागढ़ नगर को एक आदर्श बनाया जाएगा।यह पहल न केवल पशु प्रेम को दर्शाती है, बल्कि समाज में करुणा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करती है। नवागढ़ की यह कोशिश अन्य नगरों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!