जनदर्शन में उमड़ी जनसमस्याओं की भीड़, सीईओ नंदनवार ने दिए प्राथमिकता से त्वरित निराकरण के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।सीईओ नंदनवार ने आवेदनों का अवलोकन करते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। साथ ही सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन सौंपते हुए समयसीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए।जनदर्शन में ग्राम मुरकी निवासी भारत राम सोनवानी ने सीमांकन रिपोर्ट प्रदान करने, ईमली भाठा निवासी मंजू साहू ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति, रमनटोला निवासी वर्षा साहू ने आरटीई के तहत बच्चे के प्रवेश, ग्राम रायतुम निवासी पंचराम मोंगरे ने भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में त्रुटि सुधार, महामाया पारा निवासी रजनी बाई दुबे ने अंत्योदय राशन कार्ड पुनः चालू कराने तथा ग्राम जोगीडीपा के ग्रामीणों ने जल समस्या के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।इसके अतिरिक्त दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, अवैध अतिक्रमण और लंबित भुगतान से संबंधित कई आवेदन भी प्राप्त हुए। जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!