विकास नंद/सर्वव्यापी
रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद द्वारा इंडस्ट्रीज और बैंकर्स मीट का आयोजन 29 अप्रैल 2026 को अपराह्न 3 बजे से जोका कैफे, नगर पालिका के पास पतेरापाली रोड, सरायपाली में किया जाएगा।महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों तथा बैंक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम में बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी, साथ ही उद्यमियों को आने वाली वित्तीय चुनौतियों के समाधान हेतु मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।कार्यशाला में बैंक अधिकारी, एमएसएमई उद्यमी, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सहित अन्य इच्छुक व्यक्ति भाग लेकर लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत उपलब्ध सुविधाओं, छूट, अनुदान एवं रियायतों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी।जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने विकासखंड सरायपाली के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ प्राप्त करें।