तिफरा जोन कार्यालय के मुख्य द्वार पर टूटा नाली स्लीपर, नगर निगम की लापरवाही उजागर।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर शहर की साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं का जिम्मा संभालने वाले बिलासपुर नगर निगम की व्यवस्थाओं पर ही अब सवाल खड़े होने लगे हैं। तिफरा स्थित जोन कार्यालय क्रमांक 02 के मुख्य द्वार पर नाली का स्लीपर टूटा हुआ नजर आ रहा है, जिससे आम नागरिकों और आने-जाने वालों के लिए खतरा पैदा हो गया है।तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कार्यालय के प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर नाली का ढक्कन (स्लीपर) पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। यह स्थिति न सिर्फ दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है, बल्कि निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है। खास बात यह है कि जहां से अधिकारी और कर्मचारी रोज गुजरते हैं, वहीं ऐसी बदहाल स्थिति बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। रात के समय यहां रोशनी होने के बावजूद गड्ढा स्पष्ट नहीं दिखता, जिससे वाहन चालकों के लिए जोखिम और बढ़ जाता है।शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में नाली और सड़कों के रखरखाव को लेकर गंभीरता की कमी है।प्रश्न उठता है कि जब निगम अपने ही कार्यालय के सामने की व्यवस्था दुरुस्त नहीं रख पा रहा, तो पूरे शहर की स्थिति कैसी होगी? अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस ओर कब तक ध्यान देते हैं और समस्या का समाधान कब तक होता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!