तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति प्रोफेसर कुमुद शर्मा ने गुरुवार, 14 मई को छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर छत्रपति संभाजी महाराज को अभिवादन किया। विश्वविद्यालय के छत्रपति संभाजी महाराज छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक, अधिकारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने भी छत्रपति संभाजी महाराज के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र गादेवार, कुलानुशासक डॉ. राकेश मिश्र, मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. जयंत उपाध्याय, डॉ. मीरा निचले, छात्रावास अधीक्षक डॉ. प्रदीप, डॉ. हिमांशु शेखर, डॉ. मुन्नालाल गुप्ता,हिंदी अधिकारी राजेश यादव, जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे सहित विभिन्न छात्रावासों के शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।