रामगोपाल तिवारी वार्ड में पानी की भारी बर्बादी, कलेक्टर से की गई शिकायत।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

मुंगेली नगर के रामगोपाल तिवारी वार्ड क्रमांक 01 में पानी के भारी दुरुपयोग और अव्यवस्थित सप्लाई को लेकर स्थानीय निवासी वीरेन्द्र जायसवाल ने कलेक्टर मुंगेली को शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में बताया गया है कि आशा सायकल स्टोर के बाजू स्थित गली में पानी का अत्यधिक दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे लगभग 90 प्रतिशत पानी व्यर्थ बह रहा है और केवल 10 प्रतिशत लोगों को ही इसका लाभ मिल पा रहा है। आरोप है कि कई बार दिन-रात पंप चालू छोड़ दिया जाता है, जिससे लापरवाही के कारण कुछ ही महीनों में दो बार पंप जल चुका है। वीरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पंप खराब होने के कारण पिछले महीने दो बार वार्ड में 6 से 7 दिनों तक पानी की सप्लाई बंद रही, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ड में पानी का यही एकमात्र साधन होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई।उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में पानी सप्लाई 12 घंटे तक होती थी, जिसकी जानकारी तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं पार्षद को भी दी गई थी, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। वर्तमान में सुबह 6 से 8 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक ही पानी की सप्लाई हो रही है। प्रार्थी ने कलेक्टर से वार्ड की पानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और आम नागरिकों को नियमित जलापूर्ति मिल सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!