तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
घठौली पंडरिया एवं वर्तमान गंगा नगर निवासी वरिष्ठ सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों एवं चिकित्सा जगत में शोक की लहर फैल गई। उनका अंतिम संस्कार सरकंडा मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजसेवी, चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी एवं परिचितजन उपस्थित रहे।स्वर्गीय डॉ. सुरेश तिवारी, बिलासपुर के प्रसिद्ध संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विनोद तिवारी, सेवानिवृत्त सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, राकेश तिवारी एवं दिनेश तिवारी के बड़े भाई थे। वहीं रायपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी एवं सन्नी तिवारी के वे पिता थे।डॉ. सुरेश तिवारी छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की पूर्व सदस्य स्वर्गीय निर्मला तिवारी के पति थे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक एवं चिकित्सा संगठनों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।