विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली विकास खंड के ग्राम पंचायत बाराडोली के पंचायत चुनाव को लेकर नया मोड़ सामने आया है। मतदान केंद्र क्रमांक 32, 33 एवं 34 में डाले गए मतों की पुनर्गणना कराए जाने का आदेश जारी होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं विहित प्राधिकारी (पंचायत) सरायपाली द्वारा संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर उपस्थित रहने कहा गया है।जारी आदेश के अनुसार पंचायत निर्वाचन से जुड़े प्रकरण में पारित आदेश के तहत 18 मई 2026 को एसडीएम कार्यालय सरायपाली में पुनर्गणना की प्रक्रिया कराई जाएगी। संबंधित पक्षों को स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के साथ उपस्थित रहने निर्देशित किया गया है।जानकारी के मुताबिक चुनाव परिणाम को लेकर आपत्ति दर्ज किए जाने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। पुनर्गणना के आदेश के बाद ग्राम पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और ग्रामीणों के बीच परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।