विकास नंद/ सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112’ सेवा की शुरुआत की गई है। इस सेवा के माध्यम से अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में जरूरतमंद नागरिकों को आपात परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी सहायता उपलब्ध हो सकेगी।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने आज इस सेवा के अंतर्गत आधुनिक इमरजेंसी एवं हाईवे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन अत्याधुनिक वाहनों के संचालन से सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित विभिन्न संकटपूर्ण परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य और अधिक तेज एवं प्रभावी हो सकेगा।
नई व्यवस्था के तहत पुलिस, चिकित्सा एवं आपदा राहत सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे आम नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
राज्य सरकार ने इसे सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।