जन्मदिन पर सेवा का संदेश: स्वास्थ्य संयोजक डोलामणी भोई ने आंगनबाड़ी में कराया न्यौता भोज।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ सरायपाली के ब्लॉक अध्यक्ष डोलामणी भोई ने अपने जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए टीकाकरण दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र कोटव्दारी में बच्चों के लिए खीर, पूड़ी एवं फल का न्यौता भोज आयोजित कराया। इस अवसर पर बच्चों और माताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 की जनपद सदस्य शिवानी गोपाल सिदार, सरपंच पूर्णिमा दीनबंधु चौधरी, उपसरपंच शशीमुखी दिलीप सिदार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मीरा ध्रुव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजनी ठाकुर, सहायिका कौशल्या सिदार, मितानिन शोभा सुरजाल एवं कल्याणी बरिहा सहित गर्भवती एवं शिशुवती माताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस दौरान बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया तथा टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि न्यौता भोज जैसी परंपराएं बच्चों में अपनापन और खुशी बढ़ाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं पोषण को भी मजबूत करती हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष डोलामणी भोई ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाज सेवा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे अपने एवं परिवारजनों के जन्मदिन पर आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यौता भोज आयोजित कर बच्चों और माताओं के साथ खुशियां साझा करें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!