संवाद से समाधान का संगम : चारभांठा सुशासन तिहार शिविर में सांसद रूपकुमारी और कलेक्टर लंगेह ने सुनी जनता की समस्याएं।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

महासमुंद जिले के ग्राम चारभांठा में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर में सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाई।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल, राजस्व, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का सांसद एवं कलेक्टर ने अवलोकन किया तथा मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान आरसेटी के प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र, किसानों को ऋण पुस्तिका तथा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी ने अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और सुशासन तिहार को “संवाद से समाधान” का प्रभावी माध्यम बताया।

वहीं कलेक्टर लंगेह ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता और समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!