पिता की हत्या कर फरार हुआ बेटा चंद घंटों में गिरफ्तार, सरायपाली पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा कर आरोपी पुत्र को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने ही पिता की हत्या करने के बाद फरार हो गया था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रिसेकेला निवासी जयलाल सागर उर्फ जयलाल चौहान (48 वर्ष) की संदिग्ध मौत की सूचना 18 मई 2026 को मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव परीक्षण एवं निरीक्षण के दौरान मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 17 मई की रात मृतक और उसके पुत्र अजय सागर उर्फ अजय चौहान के बीच घरेलू विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पुत्र ने अपने पिता के साथ मारपीट की और घर की बाड़ी में पड़ी ईंट उठाकर उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयलाल चौहान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।परिजनों द्वारा घायल अवस्था में जयलाल चौहान को शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मर्ग जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सिर पर ईंट से किए गए हमले के कारण उनकी मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।सरायपाली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान 18 मई की रात लगभग 8 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम बोदापाली में घेराबंदी कर आरोपी अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!