पेयजल संकट से निपटने आगे आए उद्योग, प्रशासन को दिया सहयोग का भरोसा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में बढ़ते पेयजल संकट से प्रभावी ढंग से निपटने और जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार शाम जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के संचालकों एवं अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पेयजल उपलब्धता, जल संरक्षण और वैकल्पिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कलेक्टर ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते जिले के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति बन रही है। ऐसे समय में उद्योगों की सामाजिक सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उद्योग संचालकों से जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।बैठक में मौजूद उद्योग प्रतिनिधियों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की घड़ी में वे जनहित के कार्यों में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।बैठक के दौरान सरायपाली, बसना, पिथौरा और महासमुंद क्षेत्र में जरूरत के अनुसार बोर खनन एवं मरम्मत कराने, पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल संचयन गतिविधियों में सहयोग करने पर सहमति बनी। उद्योग संचालकों ने “जल संचयन-जल भागीदारी” अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी बात कही।बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्योग विभाग के अधिकारी एवं जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!