मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर राजस्व विभाग में मचा हड़कंप, पद के दुरुपयोग की शिकायत पर कार्रवाई के आदेश।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

मुख्यमंत्री सचिवालय ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी कर कथित पद के दुरुपयोग के मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय से 29 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में प्रकृति ध्रुव के विरुद्ध प्राप्त शिकायत पर नियमानुसार जांच एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का उल्लेख किया गया है।मुख्यमंत्री सचिवालय के अवर सचिव द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि बिलासपुर ध्रुरी पारा मंगला निवासी नूतन भारद्वाज द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसमें श्रीमती प्रकृति ध्रुव पर पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत का विषय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित होने के कारण इसे आवश्यक कार्रवाई हेतु विभाग को प्रेषित किया गया है।पत्र में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि मामले की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा की गई कार्रवाई से मुख्यमंत्री सचिवालय को अवगत कराया जाए। साथ ही शिकायत को जनदर्शन पोर्टल पर दर्ज करने के लिए भी कहा गया है।मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी इस पत्र के बाद संबंधित विभाग में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच किस प्रकार करता है और क्या कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई सामने आती है।सूत्रों के अनुसार, यदि शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। वहीं शिकायतकर्ता पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पूरे मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।यह मामला अब प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से चर्चा का विषय बन गया है तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!