कलेक्टर लंगेह की पहल : सामूहिक बस यात्रा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

सुशासन तिहार अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम को समाधान शिविर हेतु बस के माध्यम से रवाना किया। जिला प्रशासन की इस पहल के जरिए ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं शासकीय कार्यों में मितव्ययिता का संदेश दिया गया।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत तथा संसाधनों के समुचित उपयोग को लेकर लगातार अपील की जा रही है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बस के माध्यम से शिविर स्थल तक भेजने की अभिनव पहल की गई है।उन्होंने कहा कि सामूहिक बस यात्रा से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान अधिकारियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए भविष्य में सुशासन तिहार सहित अन्य शासकीय कार्यक्रमों में सामूहिक बस यात्रा को प्राथमिकता देने की बात कही।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!