विकास नंद/ सर्वव्यापी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के विरोध में सरायपाली में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेताओं की भाषा और व्यवहार में हताशा स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, नक्सलवाद के उन्मूलन और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने वाले नेतृत्व के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
राहुल टिकरिहा ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर मजबूत पहचान बना रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी सत्ता से दूर रहने की निराशा में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लगातार लांघ रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
प्रदर्शन में विपिन उपबेजा, पुष्पालता चौहान, स्वर्ण सिंह सलूजा, प्रदीप साहू, भूपेश सलूजा, काले शर्मा, प्रखर अग्रवाल, विदित धाननीय, मनोज दास, दुबराज प्रधान, रंजीत सिंह बिट्टू, शिवा जायसवाल, युगन्त मिरि, आदर्श गुप्ता, नरेंद्र प्रधान, उद्धव नन्द, राजू कीर्ति चौहान, अमन ठाकुर, कान्हा साहू, विकास शर्मा, दीपक माखीजा, अनीस साहू और योगेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।