सरला कोसरिया ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं , दिए निराकरण के निर्देश.. सिरबोड़ा में लगा सुशासन तिहार शिविर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

“संवाद से समाधान” की भावना को साकार करते हुए सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरबोड़ा में “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया मुख्य रूप से शामिल हुईं और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गर्भ संस्कार कार्यक्रम के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं मातृ देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किट वितरण भी किया गया। सरला कोसरिया ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही शीघ्रता से हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। “सुशासन तिहार 2026” के तहत लगाए जा रहे शिविरों को ग्रामीणों ने जनहितकारी पहल बताते हुए सराहना की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!