विकास नंद/ सर्वव्यापी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज दास ने ग्राम पंचायत बैतारी (मंडल सरायपाली) में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
मनोज दास ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का अनूठा संगम है। यह अभियान लोगों को अपनी माँ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है।उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।