सीएम सचिव पी. दयानंद को जन्मदिन पर शुभकामनाएं, सौजन्य मुलाकात में दी दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना।

Share Now

बिलासपुर, भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ शासन के खनिज विभाग एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव आदरणीय पी. दयानंद के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की गईं। इसी क्रम में सर्वव्यापी समाचार पत्र के प्रधान संपादक, छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष, ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर आयोजित आत्मीय मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, सुशासन, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई। तरुण कौशिक ने पी. दयानंद के प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शासन की अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंच रही हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पी. दयानंद ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। खनिज विभाग सहित विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्रों में उनके अनुभव का लाभ राज्य को निरंतर प्राप्त हो रहा है।जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर सर्वव्यापी संपादक, छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष, ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण आने वाले समय में भी प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान करता रहेगा।मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। जन्मदिन के अवसर पर पी. दयानंद को शासन-प्रशासन, सामाजिक संगठनों, पत्रकार जगत एवं शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। सर्वव्यापी परिवार की ओर से जनसेवा के प्रति समर्पित प्रशासनिक नेतृत्व को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!