विकास नंद/ सर्वव्यापी
केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों एवं उपलब्धियों के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में “12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत 18 से 20 जून 2026 तक विशेष पंजीयन एवं जनजागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में शिविरों के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रतानुसार पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को शिविर स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
शिविरों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा और योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता भी विकसित की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर स्थलों पर उपस्थित रहकर लोगों की सहायता करेंगे।