सांसद के सख्त निर्देशों का किसान मोर्चा ने किया स्वागत..खाद-बीज उपलब्धता और शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जताया आभार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक में सांसद रूपकुमारी चौधरी द्वारा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिए गए निर्देशों का भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज दास ने स्वागत किया है।मनोज दास ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी सांसद के निर्देश किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को समय पर कृषि आदान प्राप्त होंगे और खेती-किसानी प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखने तथा अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश से किसानों का विश्वास और मजबूत होगा।सांसद प्रतिनिधि मनोज दास ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूलों की मरम्मत, साफ-सफाई तथा स्मार्ट और डिजिटल कक्षाओं के नियमित संचालन पर जोर देना विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि सांसद रूपकुमारी चौधरी लगातार किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही हैं। दिशा बैठक में दिए गए निर्देशों से स्पष्ट है कि जिले के समग्र विकास, कृषि उन्नति और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।मनोज दास ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग सांसद के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे, जिससे किसानों और विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!