अवैध रेत खनन के नाम पर 2025 सीजन की पहली मुलाकात अधिकारी और वाहन चालकों की… पढ़े पूरी खबर।

Share Now

जिया खान/ सर्वव्यापी ब्यूरो चीफ/

कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सरगांव क्षेत्र में दबिश देकर रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 हाइवा और 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इन सभी वाहनों को थाना सरगांव में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। *

यह कार्य वाही माफियाओं पर क्या असर दिखाती है यह समय बताएगा*

छेत्र के आम लोगों का मानना है खनिज अधिकारी इतने पुराने और मुस्तहद है कि उनकी जानकारी के बगैर एक गिडी का निकलना आसान नही वहीं कलेक्टर ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक टीम लगातार सक्रिय है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खनिअधिकारीज्योति मिश्रा ने बताया कि विभिन्न स्थानों से सूचना प्राप्त होने पर टीम ने सरगांव क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान हाइवा-सीजी 11-बीई-3111 (चालक: विष्णु साहू), ट्रैक्टर-सीजी 11-एआर-8703 (चालक: छन्नू ध्रुव), सीजी 28-एच-9967 (चालक: सुंदर लाल ध्रुव), सीजी 28-एल-7426 (चालक: अश्वनी कौशल), सोनालिका सोल्ड (चालक: लोकेश महिलांग), सीजी 10-डी-6248 (चालक: लक्की साहू), सीजी 28-ई-3654 (चालक: रमेश साहू), सीजी 31-ए-2866 (चालक: बहोरिक निषाद), सीजी 10-बीआर-3337 (चालक: गोपाल निषाद), सीजी 28-आर-1706 (चालक: मुकेश निषाद) और सीजी 28-पी-2690 (चालक: हेमंत साहू) वाहन द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर ही वाहनों को रोककर जब्त कर लिया गया। सभी वाहन अब सरगांव थाना में पुलिस अभिरक्षा में हैं और खनिज अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा खनिज के अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!