30 जून को होगा प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह, तैयारियों को लेकर 26 जून को अहम बैठक।

Share Now

बिलासपुर, भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 30 जून 2026 को बंसीवाला होटल, श्रीकांत वर्मा मार्ग, मैग्नेटो मॉल के सामने, बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं तथा इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए 26 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, कोटा नगर पालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू, भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा भाटापारा नगर पालिका परिषद की सभापति दीपा दशरथ साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।संगठन के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने बताया कि सम्मान समारोह की तैयारियों, अतिथियों के स्वागत, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए 26 जून 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे संगठन के प्रधान कार्यालय में एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई है।यह बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वर्मा के मार्गदर्शन एवं सहमति से आयोजित की जा रही है। संगठन ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप सदस्यों, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों तथा सचिवों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।संगठन का मानना है कि पत्रकार सम्मान समारोह न केवल पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करने का अवसर होगा, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत साथियों के बीच संवाद, समन्वय और संगठनात्मक एकता को भी मजबूत करेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!