लोक सेवा गौरव सम्मान प्रादेशिक सम्मेलन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के पदाधिकारियों ने बिलासपुर महापौर से की सौजन्य भेंट।

Share Now

भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित होने वाले “लोक सेवा गौरव सम्मान प्रादेशिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2026” की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी से सौजन्य भेंट कर उन्हें आगामी प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह एवं महासम्मेलन का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर पूजा विधानी को कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं सामाजिक सरोकारों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ द्वारा समाज सेवा, पत्रकारिता, शिक्षा, संस्कृति एवं जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।महापौर पूजा विधानी ने संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना एक प्रेरणादायक पहल है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है।इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, प्रदेश संरक्षक कृष्णा पांडे एवं कुबेर प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां किए जाने की जानकारी दी।वहीं, आज संगठन के प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 30 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन एवं लोक सेवा गौरव सम्मान समारोह के संबंध में अंतिम निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं तथा प्रदेशभर से आने वाले प्रतिनिधियों के समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महासम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!