बी.एड. परीक्षा में डॉ. सोहित पटेल ने रचा कीर्तिमान, मेरिट सूची में तृतीय एवं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तारबाहर के शिक्षक डॉ. सोहित पटेल ने उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुर द्वारा आयोजित विभागीय बी.एड. परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने परीक्षा की मेरिट सूची में तृतीय स्थान तथा पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय, विकासखंड एवं जिले का गौरव बढ़ाया है।डॉ. सोहित पटेल की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतिफल मानी जा रही है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तारबाहर, बल्कि संपूर्ण विकासखंड बिल्हा एवं बिलासपुर जिले में हर्ष का वातावरण है।शिक्षा जगत से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. सोहित पटेल को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!