खरीफ सीजन में कृषि विभाग की सख्ती: तीन बीज विक्रेताओं पर कार्रवाई, अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

खरीफ सीजन 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित उन्नत बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिले में निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर गुरुवार को जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने ग्राम लभराखुर्द स्थित मेसर्स प्रांकुर बीज उत्पादक कल्याण समिति, मेसर्स श्री गंगा सीड्स और मेसर्स अन्ना सीड्स का औचक निरीक्षण किया।उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में किए गए निरीक्षण के दौरान तीनों बीज विक्रेताओं के यहां निर्धारित मानकों के अनुरूप अनियमितताएं पाई गईं। इस पर कृषि विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बीज की गुणवत्ता एवं आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही बीज खरीदें और खरीदी का बिल अवश्य लें। यदि बीज की गुणवत्ता या बिक्री में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो किसान अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा उप संचालक कृषि कार्यालय, महासमुंद में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।उन्होंने बताया कि राज्य शासन का लक्ष्य खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को उन्नत बीज एवं उर्वरकों की समय पर और सुगमता से उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके लिए जिले में नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!