कोटा विकासखण्ड के सहकारी समितियों में मनाया गया सहकरिता सप्ताह , किसान हितैषी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।

Share Now

रामनारायण यादव/ सर्वव्यापी

करगीरोड (कोटा) केंद्र सरकार में सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में वर्तमान में सहकारिता सप्ताह 29 जून से 4 जुलाई तक मनाया जा रहा जिसके परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में उपायुक्त सहकारिता सी एस जायसवाल के मार्गदर्शन में सहकारी समितियों में भी सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। कोटा विकासखण्ड के विभिन्न सहकारी समितियों में भी सहकारिता ध्वजा रोहण, केसीसी कार्ड वितरण, माइक्रो एटीएम, वृक्षारोपण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साथ ही सहकारिता के माध्यम से किसानों के विकास में भूमिका व महत्व के बारे मे किसानों को अवगत कराया जा रहा है। जिसमे बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी की सहभागिता हो रही है। आदिवासी सेवा सहकारी समिति पीपरतराई में समिति प्रांगण में सहकारिता सीईओ, जनप्रतिनिधि, किसान बंधु तथा समिति के समस्त कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया व केसीसी कार्ड वितरित किया गया। किसान बंधुओं को वृक्षारोपण के अवसर पर पेड़ लगाने और उसके महत्व के बारे में जानकारी दिया गया था सभी किसान बंधुओं को अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया सहकारिता सप्ताह के तहत समिति में नए किसानों को सदस्य बनाया जा रहा है उन्हें खाद बीज नगद ऋण वितरण किया जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!