विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।आदेश के तहत महासमुंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस 2020 बैच) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन को स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग के संचालक विजय दयाराम के. को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।इसके अलावा दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने और विभागीय कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


