सचिव को हटाने ग्रामीण लामबंद: स्थानांतरण की मांग को लेकर जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन। - Sarvavyapi सचिव को हटाने ग्रामीण लामबंद: स्थानांतरण की मांग को लेकर जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन। - Sarvavyapi

सचिव को हटाने ग्रामीण लामबंद: स्थानांतरण की मांग को लेकर जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
multi-frame: 1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 37;

विकासखंड सरायपाली के ग्राम पंचायत किसडी़ के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सरायपाली को सौंपते हुए सचिव का तत्काल अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत किसडी़ के सचिव पृथ्वीराज भोई पंचायत कार्यों में रुचि नहीं लेते तथा ग्रामसभा के कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतते हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंचायत के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मामलों की जानकारी सरपंच, पंचों और ग्रामीणों को समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े कार्यों में भी सचिव द्वारा हितग्राहियों से पैसे की मांग की जाती है।

इन आरोपों के चलते ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और उन्होंने सचिव को तत्काल अन्य ग्राम पंचायत में स्थानांतरित करने की मांग की है।आवेदन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं, जिससे स्पष्ट है कि यह मांग पूरे गांव के समर्थन के साथ उठाई गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

हालांकि, आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!