महासमुंद को मिली नई विकास की कमान: अनुपमा आनंद होंगी जिला पंचायत की सीईओ, हेमंत नंदनवार को मिली राज्य स्तर की बड़ी जिम्मेदारी। - Sarvavyapi महासमुंद को मिली नई विकास की कमान: अनुपमा आनंद होंगी जिला पंचायत की सीईओ, हेमंत नंदनवार को मिली राज्य स्तर की बड़ी जिम्मेदारी। - Sarvavyapi

महासमुंद को मिली नई विकास की कमान: अनुपमा आनंद होंगी जिला पंचायत की सीईओ, हेमंत नंदनवार को मिली राज्य स्तर की बड़ी जिम्मेदारी।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गुरुवार को जारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादला एवं पदस्थापना आदेश में महासमुंद जिले को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां मिली हैं। आदेश के अनुसार, सरायपाली की एसडीएम अनुपमा आनंद को जिला पंचायत महासमुंद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार को संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।अनुपमा आनंद के जिला पंचायत सीईओ बनने से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक कार्यों में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए ग्रामीण विकास, पंचायत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा मिलने की संभावना है।वहीं, हेमंत रमेश नंदनवार को राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना महासमुंद जिले के लिए भी गौरव की बात माना जा रहा है। जिला पंचायत में उनके कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक दक्षता की सराहना होती रही है।राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को महासमुंद जिले के लिए सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। एक ओर जिले को नई सीईओ के रूप में युवा एवं ऊर्जावान अधिकारी मिली हैं, तो दूसरी ओर जिले के अधिकारी को राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर उनकी कार्यक्षमता पर विश्वास जताया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को उम्मीद है कि इस बदलाव से जिले के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!