तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ की जनसरोकार आधारित पत्रकारिता को एक बार फिर सम्मान मिला है। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) अपने कार्यालय में बैठकर सर्वव्यापी समाचार पत्र का अध्ययन करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने अखबार में प्रकाशित जनहित से जुड़े विषयों, निष्पक्ष प्रस्तुति और निर्भीक पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।पीसीसीएफ ने कहा कि सर्वव्यापी समाचार पत्र शासन, प्रशासन और आम जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है। अखबार में प्रकाशित खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि समाज के वास्तविक मुद्दों को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यपरक और संतुलित पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा मजबूत होती है।उन्होंने यह भी कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से प्रकाशित करना तथा निष्पक्षता के साथ प्रशासनिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना किसी भी समाचार पत्र की सबसे बड़ी पहचान होती है। सर्वव्यापी ने इस दिशा में अपनी अलग पहचान बनाई है और यह सराहनीय है।सर्वव्यापी समाचार पत्र लंबे समय से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है। यही कारण है कि अखबार को पाठकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों के बीच भी विश्वसनीयता प्राप्त हो रही है।पत्रकारिता जगत का मानना है कि जब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी किसी समाचार पत्र की निष्पक्षता और जनपक्षधरता की सराहना करते हैं, तो यह उस संस्थान की विश्वसनीयता और सामाजिक दायित्व का प्रमाण माना जाता है।


