जिला सांख्यिकी पुस्तिका एवं जनपदीय समाजार्थिक समंक विवरणिका का हुआ विमोचन। - Sarvavyapi जिला सांख्यिकी पुस्तिका एवं जनपदीय समाजार्थिक समंक विवरणिका का हुआ विमोचन। - Sarvavyapi

जिला सांख्यिकी पुस्तिका एवं जनपदीय समाजार्थिक समंक विवरणिका का हुआ विमोचन।

Share Now

जियाउद्दीन खान, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला सांख्यिकी पुस्तिका एवं जनपदीय समाजार्थिक समंक विवरणिका पुस्तिका वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंकड़ों का संकलन, वर्गीकरण एवं प्रकाशन एक श्रमसाध्य और चुनौती पूर्ण कार्य है। कलेक्टर ने बताया कि पुस्तिका में वर्षा, जलवायु, जनसंख्या, क्षेत्रफल, शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, वन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, सिंचाई, पशुधन एवं कुक्कुट, उद्योग एवं खनिजकर्म, परिवहन एवं संचार, श्रम एवं रोजगार, सहकारिता एवं बैंकिंग, स्वास्थ्य एवं पेयजल तथा न्यायिक एवं प्रशासनिक सहित विभिन्न विभागों के सांख्यिकीय आंकड़े तालिकाओं के माध्यम से संकलित किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रकाशन शासकीय कार्यालयों, शोधकर्ताओं, योजनाकारों तथा आम नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!