गौरेला पेंड्रा मरवाही /श्रीनवास सुमेर /नूर मोहम्मद खान ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी
गौरेला पेंड्रा मरवाही के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज कलेक्टर कार्यालय में नव पदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और कलेक्टर को जिले की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए विचार-विमर्श किया।कलेक्टर विजय दयाराम के.ने कहा कि वे इस नवगठित जिले की जन समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। इस जिले में पूर्व में भी वे कार्य कर चुके हैं इसका अनुभव एवं मीडिया के सहयोग एवं सुझाव से जिले के समुचित विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका शासन प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कई बार प्रशासनिक अधिकारी उन सब चीजों को नहीं जान पाते जो मीडिया के माध्यम से उन तक आती है, वे मीडिया के सभी सुझावों एवं सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा रखते हुए जिले के विकास में होकर कार्य करेंगे। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष सिद्दीकी ने क्षेत्र में सक्रिय भू माफियाओं द्वारा फर्जी नक्शा बटाकंन कराकर सरकारी जमीनों की खरीदी बिक्री किए जाने एवं जिले की शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिला प्रेस क्लब उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडे ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु बाईपास निर्माण हेतु उच्च स्तरीय प्रशासनिक पहल करने का मांग की प्रेस क्लब सचिव योगेंद्र सिंह नहरेल ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य मरवाही विकासखंड शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है प्रशासनिक उपेक्षा से मरवाही का समग्र विकास बाधित है जिला प्रेस क्लब सदस्य अमित तिवारी ने साप्ताहिक टीएल बैठक को मरवाही में भी आयोजित करने की आवश्यकता बतलाई इस पर विजय दयाराम के .ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। संयुक्त सचिव अजीत गहलोत व पत्रकार राजेंद्र सोनी ने विभिन्न समस्याओं पर उनका ध्यान आकर्षित कराया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा, उमेश अग्रवाल, संतोष नामदेव, संजय अग्रवाल,राकेश राजपूत, सुहैल आलम, श्रीनिवास सुमेर,सूरज यादव, प्रयास कैवर्त, वीरेंद्र पांडे, चंद्रसेन पातस्कर राजेंद्र सोनी आदि पत्रकार उपस्थित थे।


