नूर मोहम्मद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. से आज सर्वव्यापी समाचार पत्र एवं ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश महासचिव तथा सर्वव्यापी के संपादक तरुण कौशिक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल में सर्वव्यापी के जिला ब्यूरो चीफ नूर मोहम्मद, श्रीनिवास सुमेर, बिलासपुर ब्यूरो चीफ भागवत प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।मुलाकात के दौरान जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा, वन क्षेत्रों के संरक्षण, आदिवासी समुदाय के कल्याण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संक्षिप्त लेकिन सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा जनसमस्याओं को रचनात्मक ढंग से सामने लाने के लिए सर्वव्यापी हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि जिला प्रशासन सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। जनसहभागिता और सकारात्मक सहयोग से जिले के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।”प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर विजय दयाराम के. का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को नई गति मिलेगी।सर्वव्यापी टीम ने प्रशासन के साथ सकारात्मक समन्वय बनाए रखते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समाज के हित में निरंतर कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।


