कलेक्टर लंगेह की पहल रंग लाई: जम्हारी स्कूल का तालाबंदी आंदोलन खत्म, पढ़ाई फिर होगी शुरू। - Sarvavyapi कलेक्टर लंगेह की पहल रंग लाई: जम्हारी स्कूल का तालाबंदी आंदोलन खत्म, पढ़ाई फिर होगी शुरू। - Sarvavyapi

कलेक्टर लंगेह की पहल रंग लाई: जम्हारी स्कूल का तालाबंदी आंदोलन खत्म, पढ़ाई फिर होगी शुरू।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की सकारात्मक पहल और सार्थक संवाद से जम्हारी स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रहा तालाबंदी आंदोलन समाप्त हो गया। कलेक्टर ने शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, पालकों और संबंधित पक्षों से चर्चा कर समस्या का समाधान निकाला।बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद पालकों एवं शाला प्रबंधन समिति ने विद्यालय का संचालन पुनः सुचारू रूप से शुरू करने पर सहमति जताई। इस दौरान सभी ने कलेक्टर की संवेदनशील पहल और त्वरित समाधान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सरायपाली प्रतिभा पब्लिक स्कूल से चार शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने पर भी सहमति बनी। इस निर्णय से विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है।

कलेक्टर की पहल से न केवल लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हुआ, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई भी अब बिना किसी बाधा के फिर से शुरू हो सकेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!