अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान व शाकम्बरी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र नायक का सरायपाली में भव्य स्वागत। - Sarvavyapi अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान व शाकम्बरी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र नायक का सरायपाली में भव्य स्वागत। - Sarvavyapi

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान व शाकम्बरी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र नायक का सरायपाली में भव्य स्वागत।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामलाल चौहान तथा शाकम्बरी बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र नायक के प्रथम सरायपाली आगमन पर स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए समाज के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!