संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 6 जिलों के 95 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम..पेंड्रा बना खेल प्रतिभाओं का संगम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित। - Sarvavyapi संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 6 जिलों के 95 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम..पेंड्रा बना खेल प्रतिभाओं का संगम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित। - Sarvavyapi

संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 6 जिलों के 95 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम..पेंड्रा बना खेल प्रतिभाओं का संगम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित।

Share Now

नूर मोहम्मद ,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सर्वव्यापी)

जनपद पंचायत हॉल, पेंड्रा में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं के उत्साह, अनुशासन और जोश का शानदार संगम बन गई। प्रतियोगिता में संभाग के 6 जिलों के 95 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया।प्रतियोगिता में मेजबान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) के अलावा बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा मुंगेली जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में मुकाबला किया। खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, सहायक क्रीड़ा अधिकारी सीमा डेविड, नोडल अधिकारी (साक्षरता) आलोक शुक्ला, व्यायाम अनुदेशक रामपूरी गोस्वामी सहित विभिन्न जिलों से आए व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों के साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना तथा राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना रहा।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी, जबकि अन्य प्रतिभागियों ने भी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का माध्यम बनी, बल्कि संभाग में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!