विकास नंद/सर्वव्यापी
किसानों को खाद-बीज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने सराईपाली स्थित प्रधान खाद्य बीज केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, ई-पॉस मशीन तथा उपलब्ध खाद-बीज के स्टॉक का गहन परीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं वास्तविक स्टॉक के मिलान में कथित अनियमितताएं सामने आने पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में खाद्य बीज केंद्र में जप्ती की कार्रवाई भी की गई है।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने जांच प्रक्रिया में सहयोग करते हुए स्टॉक एवं अभिलेखों का परीक्षण किया।प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों के हितों की सुरक्षा तथा खाद-बीज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहने की संभावना है।


