उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2025 से सम्मानित हुए धरम लाल कौशिक, जनसेवा और नेतृत्व का मिला गौरवपूर्ण सम्मान। - Sarvavyapi उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2025 से सम्मानित हुए धरम लाल कौशिक, जनसेवा और नेतृत्व का मिला गौरवपूर्ण सम्मान। - Sarvavyapi

उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2025 से सम्मानित हुए धरम लाल कौशिक, जनसेवा और नेतृत्व का मिला गौरवपूर्ण सम्मान।

Share Now

तरुण कौशिक संपादक, सर्वव्यापी

नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर के नवीन प्रेक्षागृह में आयोजित गरिमामय समारोह में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक तथा विधायक राघवेंद्र सिंह को “उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। समारोह में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की गरिमामयी उपस्थिति में दोनों विधायकों को सम्मान प्रदान किया।इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष एवं प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, बिल्हा निवासी भूपेंद्र सिंह सवन्नी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधायक धरमलाल कौशिक को उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता, समर्पित कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों के विश्वास, स्नेह एवं आशीर्वाद का सम्मान है।भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने कहा कि विधायक धरमलाल कौशिक ने अपने कार्यकाल में जनसेवा, कुशल नेतृत्व और विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए क्षेत्र की जनता का विश्वास अर्जित किया है। उनकी इसी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है कि उन्हें “उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2025” से अलंकृत किया गया है।उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विधायक धरमलाल कौशिक को पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!