पीएम समारोह को लेकर जनसंपर्क विभाग कर रहा भेदभाव, प्रशासन की हो स्वच्छ छवि धूमिल

Share Now

मुंगेली/ जिया खान/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहभट्टा में 30 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हो रहा है,जिसे सफल बनाने के लिए यहां के कलेक्टर अवनीश शरण कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और लगातार अपने टीम के साथ काम कर रहे हैं ,ताकि नरेन्द्र मोदी के समारोह में कोई भी भूल चूक न हो लेकिन इस पर जनसंपर्क विभाग पानी फेरने में लगे हुए हैं और पत्रकारों के साथ भेदभाव करने में लगे हुए हैं। जिसकी शिकायत जनसंपर्क विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री सचिव पी दयानंद,सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के साथ ही कलेक्टर अवनीश शरण से की गई है। वहीं अब इस पूरे मामले की शिकायत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किया जाएगा। बिलासपुर जिले में आयोजित उक्त समारोह में बिलासपुर एवं मुंगेली जनसंपर्क विभाग खुलकर पत्रकारों के साथ भेदभाव करने में लगे हुए हैं। मुंगेली जिले के सरगांव के स्थानीय पत्रकार जो वेबपोर्टल चलाते हैं उन्हें प्रधानमंत्री के समारोह में नाम पद सहित आमंत्रित किया गया है , जबकि पंजीकृत अखबार के संपादकों, ब्यूरो चीफ को कोई आमंत्रण पत्र जारी नहीं किया गया है और न ही कोई प्रवेश पास जारी किया गया है। जिसे लेकर उक्त अफसरों के वाट्सएप में मैसेज कर शिकायत दर्ज कराई गई है ,वहीं अब कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी लिखित शिकायत भेजा जाएगा, आखिर जनसंपर्क विभाग किसकी चमचागिरी करते हुए पत्रकारों के साथ भेदभाव करने में लगे हुए हैं। बहरहाल देखना है कि पंजीकृत अखबार सर्वव्यापी और इस अखबार वेबपोर्टल में प्रकाशित खबर पर बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और जनसंपर्क विभाग के सचिव पी दयानंद जनसंपर्क विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं या फिर खबर लिखे जाने पर उल्टे झूठे प्रकरणों में फंसाते हैं..?


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!