राम जन्म महोत्सव एवं विशाल भंडारा, भव्य पालकी शोभायात्रा की तैयारी जोरों शोरों पर

Share Now

सर्वव्यापी ब्यूरो/ प्रमुख रामनारायण यादव/ करगी रोड (कोटा)-/

श्री साईं बाबा सेवा आश्रम कोटा पड़ावपारा के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री साई बाबा का प्रिय पर्व राम जन्म महोत्सव एवं विशाल भंडारा व भव्य पालकी शोभायात्रा का पावन पर्व मनाया जा रहा है, 6 अप्रैल दिन रविवार को संपन्न होने वाला यह कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे श्री साईं बाबा की काकड आरती व मंगल स्नान, से शुरू होगा तत्पश्चात 108 नामावली हवन व भक्तों के कल्याण हेतु 9:00 बजे भगवान सत्यनारायण जी की कथा व साई सच्चरित्र का पाठ किया जाएगा, सुबह 12:00 बजे भगवान श्री राम जी का जन्म जो कि साईं बाबा अपने जीवन काल में हर वर्ष मनाते थे और आज भी उनके भक्तों के द्वारा विशाल रूप में मना कर साईं बाबा के विशाल भंडारे का शुरूआत किया जाएगा, शाम के 5:00 बजे बाबा की पालकी मंदिर से भक्तों के लिए निकलेगी और रात्रि 9:00 बजे रामायण कीर्तन का पाठ चालू रहेगा साथ ही रात के 12: 00 बजे भंडारा समापन कर भक्तों के कल्याण हेतु प्रार्थना की जाएगी,रामनवमी के महापर्व को संपन्न कराने में 1972 से 16 वर्ष की उम्र से अपनी पूरे जीवन को साईं बाबा को समर्पित करने वाले धाम के संचालक कैलाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि श्री साईं बाबा ने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा पर गुजारा था, जीवन भर सबका मालिक एक बाबा का संदेश था, बाबा का यह पर्व उनके गुरु को समर्पित है बाबा के आदर्शों का पालन करते हुए यह धाम भी शिर्डी धाम जैसा ही कोटा में स्व रूप ले रहा है,


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!