सरायपाली/ विकास नंद/सर्वव्यापी/
पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में सुर्खियां बटोरने वाली महत्वाकांक्षी नरवा,गरवा,घुरुवा,बाड़ी योजनाओं में से एक गौठान योजना संचालित रही थी जिसको पुनः शुरू करने के लिए वर्तमान ट्रीपल इंजन की साय सरकार के पंचायत विभाग के संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया ने दिनांक 21/3/2025 को पत्र क्रमांक 1065 एवं 1867 में समस्त कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर गौठान समितियों के गठन के प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है

पिछली सरकार में गौठानों की बदहाली और योजना में भारी भरकम राशि का दुरूपयोग किस कदर हुआ यह किसी से छुपा नहीं है और इस योजना में हुई भर्राशाही से शासन, प्रशासन में बैठे हुए लोग एंव छत्तीसगढ़ की जनता सभी अच्छे से वाकिफ हैं हजारों करोड़ की राशि का प्रावधान गौठान योजना के लिए बजट में किया में गया तथा शासकीय राशि का दिल खोलकर बंदरबांट किया गया प्रदेश के सभी पंचायतों में गौठान में बनाए गए परंतु वहां ना तो गाय ना उनके लिए चारें और पानी की व्यवस्था की गई जबकि सिर्फ शासकीय राशि की बर्बादी और भ्रष्टाचार हुआ जिसका मुद्दा विपक्ष में बैठी भाजपा द्वारा बार बार उठाया गया तथा तत्कालीन भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जांच व कारवाई करने की बात कही जाती रही है परंतु आज साय सरकार इस योजना को फिर से नये तरीके से शुरूआत करने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है परंतु अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जो अधिकारी गौठान योजना को पिछले सरकार में धरातल पर सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं करा सके आज ट्रीपल इंजन की साय सरकार में यह महत्वपूर्ण योजना धरातल पर कितना सफल हो पाती है या साय सरकार में भी गौठान योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं यह आने वाला समय बताएगा।