बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के दौरे में पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजधानी रायपुर में स्वागत करने की जिम्मेदारी कुछ वरिष्ठ पूर्व मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा संगठन के लोगों को मिली थी। जिसमें पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और राजेश मूणत भी शामिल थे। राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए एक तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे एक दो दिन में विष्णु देव साय सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की नजर से देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्व मंत्री,तेज तर्रार विधायक अजय चंद्राकर के साथ ही राजेश मूणत से स्वागत के सुअवसर पर उनसे हंसी ठिठोली करते हुए तस्वीर में नजर आ रहे हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से गंभीर मुद्रा में रहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजय और राजेश से हंस कर बात कर रहे हैं तो क्या इन्हें मंत्री मंडल में शामिल किया जा रहा है और यही कारण है कि अब तक मंत्री मंडल का विस्तार नहीं हो सका और राज्य सरकार को एक अकेले अजय चंद्राकर विधानसभा सदन में सत्ता पक्ष के विधायक होने के बाद भी अपने मंत्रियों से सवाल पूछकर वातानुकूलित सदन में उनके पसीना बाहर निकालवाने में कामयाब हो जाते हैं तो क्या अजय चंद्राकर की इसी दबंगई को देखकर नरेंद्र मोदी इन्हें विष्णु सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देंगे और इसी तस्वीर में राजेश मूणत की भी यही स्थिति में देखें जा रहे हैं तो दोनों को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने की चर्चाएं इस तस्वीर को देखकर लगाया जा रहा है। बहरहाल इस तस्वीर में राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दी है।