मीडिल स्कूल नहीं खोल पाई बीजेपी सरकार।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का एक गांव जहाँ 1964 से प्राथमिक स्कूल संचालित हो रही है। गांव की आबादी वोटर लिस्ट के हिसाब से लगभग 3000 है, नाम जैतपुरी इसका एक आश्रित ग्राम भी है। जिसका नाम सेमराडीह है। यहाँ भी एक प्राथमिक स्कूल है। इन दोनों स्कूलों कों मिला कर लगभग 80 बच्चे 5वीं कक्षा में पढ़ाई करते है पर ये पास होकर आगे वाली कक्षा में जायेंगे मतलब छठवीं में तो इनकों लगभग 2 से 4 किलोमीटर की दुरी तय कर के दूसरे गाँव में पढ़ाई करने जाना पड़ेगा ये समस्या लंबे समय से चली आ रही है। जिसको लेकर साल 2024 में बीजेपी विष्णु देव साय की सरकार बनते ही इस समस्या से सरकार को अवगत कराया था , जिसके बाद विष्णु देव साय की सरकार नें त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव भी माँगा था। तब पूर्व सरपंच के द्वारा प्रस्ताव बना कर कलेक्टर बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर सीईओ मस्तूरी को भेजा गया था । आपको बताते चलें कि यह आदेश मंत्रालय से आया था, जिसके बाद गाँव के रहवासियों कों पूरा यकीन हो गया था कि अब उनके बच्चों की आगे की कक्षा की पढ़ाई में कोई समस्या नहीं आएगा, अब उनके बच्चों कों दूर जाना नहीं पड़ेगा पर जैसे-जैसे समय बीतता गया ,उनकी उम्मीद कम होती गई और अब लगभग 1 साल बीत जानें के बाद भी मिडिल स्कूल की मांग पूरी नहीं हो पाई है। आज भी गाँव वालों कों उम्मीद है कि सरकार उनकी और उनके बच्चों की समस्या समझते हुए जल्द जैतपुरी में मिडिल स्कूल की मांग पूरी करेंगी । अब नवनिर्वाचित सरपंच दिलहरण पटेल भी इसको लेकर शिक्षा मंत्री और मुख्य मंत्री से मिलने की बात कह रहें है, ताकि गाँव के बच्चों को आगे की पढ़ाई करने लम्बी दूरी तय ना करना पड़े । वही गाँव के संजय यादव बताते है कि हमारे गाँव के बच्चे दूसरे गाँव में 5 के बाद पढ़ाई करने जाते है वह गाँव हमारे गाँव से बहुत दूर पड़ता है और रास्ते में नहर तालाब भी पड़ता है। जिसको लेकर पेरेंट्स की चिंता दिन भर बनी रहती है। हम सब चाहते है की जल्द से जल्द गाँव में 8वीं तक का स्कूल खुले और हमारे पूरे गाँव की समस्या दूर हो।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!