बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय को लगभग डेढ़ साल होने जा रहा है लेकिन अब तक मंत्री मंडल का विस्तार नहीं हो पाया है । बुधवार की रात ही लगभग सभी निगम, मंडल और बोर्ड, आयोग में सरकार ने नियुक्ति कर दी है। जबकि उम्मीद जताई जा रही थी कि मंत्रीमंडल विस्तार के बाद निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड में नियुक्ति होगी मगर मंत्रिमंडल से पहले उक्त पदों पर नियुक्ति दे दी गई। जिसमें भी नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं अब मंत्री मंडल विस्तार न होने को लेकर भी सरकार के खिलाफ विधायकों का गुस्सा फूटते हैं तो आश्चर्य की बात नहीं होगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय को किसका इंतज़ार है जो मंत्री मंडल विस्तार नहीं कर पा रहे हैं और लगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समारोह के बाद तत्काल विस्तार हो जाएगा लेकिन मोदी के चले जाने के पांच दिन बाद भी मंत्री मंडल का विस्तार नहीं होने से न केवल जनता के बीच बल्कि अपने ही विधायकों के बीच सरकार की फजीहत हो रही है। आखिर मंत्री मंडल का विस्तार और बाकी शेष बचे आयोग, बोर्ड, निगम, मंडल में कब तक नियुक्ति की जाएगी। माना जा रहा है कि रामनवमी तक इस दिशा में विष्णु देव साय कोई निर्णय नहीं ले पाते हैं तो फिर भगवान भरोसे ही सरकार चलेगी और न जाने फिर कब मंत्री मंडल विस्तार और शेष बचे निगम, मंडल, आयोग,बोर्ड में नियुक्ति होगी। बहरहाल देखना है कि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। इनकी मौजूदगी पर यह सब प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाती है या फिर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को किसी और का इंतजार है,यह तो विष्णु देव ही जाने…!