पंचायत सचिवों के शासकीय करण की मांग पूरा करें फिर…सुशासन तिहार मनाऐं साय सरकार… तिरीथ कुमारी।

Share Now

सरायपाली/विकास नंद/ सर्वव्यापी /

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने पंचायत सचिवों की मांग जल्द पूरा करने के संबंध में साय सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायत सचिव 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद शुरू हुई थी जो आज दिनांक तक जारी है प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा जारी मोदी की गारंटी वाले संकल्प पत्र में पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने की घोषणा की गई थी प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश के पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने का भरोसा भी दिलाया परंतु आज लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी पंचायत सचिवों का शासकीय करण नहीं किया गया या यूं कहें की साय सरकार अपने वादे को भूल चुकी है आगे तिरीथ ने कहा कि पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से ग्राम विकास एवं जनहित के सारे कामकाज ठप्प पड़ें हुए हैं पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जन्म,मृत्यु प्रमाण,जाति, निवास ,प्रमाण पत्र, राशन कार्ड अपडेट, पेंशन इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण दैनंदिनी कार्यों के लिए आमजन को भटकना पड़ रहा है आगे तिरीथ ने कहा कि एक ओर साय सरकार 8 अप्रैल से सुशासन तिहार का आयोजन कर रही है जिसमें शिविर लगाकर आमजन की समस्यायों का समाधान किया जाएगा ऐसे में अगर पंचायत सचिवों का हड़ताल समाप्त नहीं हुआ तो यह सुशासन तिहार महज खानापूर्ति बनकर रह जाएगी क्योंकि ग्रामीण जनता के हर समस्या से पंचायत सचिव भली-भांति परिचित हैं इसलिए साय सरकार जनहित में उचित निर्णय लेते हुए पंचायत सचिवों के शासकीय करण के अपने वादे को शीघ्र पूरा करें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!