सर्वव्यापी ब्यूरो /रामनारायण यादव/ करगीरोड/

(कोटा)- श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर स्थानीय पड़ावपारा में 1972 से स्थापित श्री साई बाबा सेवा आश्रम मे,6 अप्रैल दिन रविवार को विशाल भंडारा व भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गयी, प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्रम में रामनवमी के पावन पर्व पर सुबह 5 बजे ,श्री साई बाबा का दूध और गगां जल से महाअभिषेक किया गया ,तत्पश्चात् काकड़ आरती, व 9 बजे से साई सच्चरित का पररायन व श्री सत्यनारायण की कथा उपस्थित सभी साईं भक्तो ने सुन कर अपना जीवन कृतार्थ किया , साई बाबा को साई बाबा के प्रिय भक्तो के द्वारा 56भोग व महाप्रसाद श्रीफल व मिष्ठान्न का महाभोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात 12:00 बजे दोपहर से रात्रि 11:00 बजे तक वृहद भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में साईं भक्तों ने बाबा के भंडारे का प्रसाद प्राप्त किया , शाम को 4:00 बजे साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा का नयनाभिराम झांकियों के साथ आश्रम स्थल से बाजे गाजे एवं साई बाबा के गगन भेदी जयकारे के साथ आस पास के सभी साईं भक्तों की गरिमामयि उपस्थिति में निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शहर का भ्रमण करने निकली बाबा की पालकी शोभायात्रा का , जगह-जगह माताओं . बहने और साईं भक्त बंधुओं द्वारा पालकी यात्रा का स्वागत पूजा अर्चना दर्शन लाभ प्राप्त किया गया , इस अवसर पर पूरे शहर के घर घर की माताओं और बहनों के द्वारा रंगोली और दीपों से घरों को सजाया गया इस का दृश्य अत्यंत सुखद एवं मनोहारी था, पूरा कोटा नगर रामनवमीं और साईं की भक्ति में लीन होकर साईं मय हो गया है,साईं धाम के संचालक और पुजारी कैलाशचन्द्र गुप्ता ने साईं बाबा के महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि -“आदि न अंत तुम्हारा, तुम्हे श्रद्धा नमन हमारा” साई बाबा हमेशा हमारे साथ रहते हैं हमें तकलीफों से निकालते हैं और हमारा हाथ पकड़कर हमे भलाई और नेकी की राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं |