सुशासन तिहार में समास्याओं का किया जाएगा निराकरण… संभाग आयुक्त कावरे का सख्त आदेश।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार जनता के द्वार पहुंच कर जनमानस की समास्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ ही उनके समास्याओं का निराकरण को लेकर हर जगह निराकरण पेटी स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने पड़ोसी जिला मुंगेली का औचक निरीक्षण किया और सुशासन दिवस को लेकर मुंगेली जिले के सुशासन तिहार शिविर में पहुंच कर लोगों की समास्याओं को सुना एवं उपस्थित कलेक्टर राहुल देव सहित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने का आदेश दिया। कमिश्नर महादेव कावरे ने कहा कि बिलासपुर संभाग में सुशासन तिहार को एक उत्सव के रूप में मनाया जाए और राज्य सरकार की योजनाओं से जनता को लाभान्वित करते हुए उनकी मांगे एवं समास्याओं को तत्काल निराकरण करें ताकि सुशासन तिहार को हर लोग खुशी के साथ याद रखें और प्रशासन को भी इस दिशा में जोर देना होगा कि इस शिविर में जनमानस की उपस्थिति में निराकरण हो।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!